बारात आए युवक को मारी गोली घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती

Saturday, November 16, 2024 - 05:44
Updated: 2 years ago
0

जौनपुर शाहगंज (आरएनआई) एक युवक के पैर में गोली लगने की सूचना के बाद हड़कम मच गई। आनन - फानन में उस युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में सरगमी  से लगी हुई है।
शाहगंज नगर के आजमगढ़ मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के पैर मे लगी गोली सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।। नगर के श्रीरामपुर रोड निवासी किशन की बारात आजमगढ़ मार्ग स्थित रक्षा गार्डन में जा रही थी।
बारात जैसे ही आजमगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंची उसी दौरान बारात में सामिल होने आ रहे अख्खनसराय गांव निवासी राम अवध (40)पुत्र राम करन को आजमगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान नें बताया की मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।गोली किसने मारी यह नही पता ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User