बच्चों को बेहतर परवरिश और संस्कार दें, - स्वामी अनिरुद्धाचार्य

Saturday, November 16, 2024 - 05:39
Updated: 2 years ago
0
बच्चों को बेहतर परवरिश और संस्कार दें,  - स्वामी अनिरुद्धाचार्य

जौनपुर (आरएनआई) पूर्वांचल की प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम में देव दीपावली की पूर्व संध्या पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज का आगमन देर शाम मंदिर प्रांगण में हुआ, कार्यक्रम आयोजक महंत विनय त्रिपाठी सहित सभी कार्य समिति के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण करके ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। अनिरुद्धाचार्य ने माता शीतला रानी के दर्शन  पूजन करने के पश्चात मंदिर के बगल में स्थित कुंड पर पहुंचकर लोगों को संबोधित करते  हुए कहा कि जो बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं वह सदैव खुश रहते हैं, माता-पिता अपने बच्चों को उनके जन्म से लेकर तीस साल तक बेहतर संस्कार और परवरिश देते हैं ताकि आगे चलकर वही बच्चे अपने माता-पिता का सदैव सम्मान करें, उन्होंने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई इंसान नहीं है इसलिए अपने माता-पिता को दुख नहीं देना चाहिए।अनिरुद्धाचार्य के द्वारा कार्यक्रम में उनके द्वारा गाए गए भजन ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, सभी श्रद्धालु  भजन पर झूमने को मजबूर हो गए,अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा की लोगों को नशे से  सदैव दूर रहना चाहिए,इस दौरान सतानंद महाराज,बृंदावन, महामण्डलेश्वर कन्केश्वरी नंद गिरि माँ,सतीश जय कृष्ण तिवारी, विशाल भारद्वाज, कार्यक्रम आयोजक श्री शीतला ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष और महंत विनय त्रिपाठी,विनीत सेठ, अमित गुप्ता, उर्वशी सिंह अंबुजा नंद, अनिल सोनकर संजय माली, छमई गुरु, जय बिंद माली, सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User