स्टेशनरी संचालक द्वारा एमआरपी से छेड़छाड़ कर पुस्तकें बेच कर की जा रही है ठगी

Monday, April 3, 2023 - 20:36
Updated: 4 years ago
0
स्टेशनरी संचालक द्वारा एमआरपी से छेड़छाड़ कर पुस्तकें बेच कर की जा रही है ठगी
स्टेशनरी संचालक द्वारा एमआरपी से छेड़छाड़ कर पुस्तकें बेच कर की जा रही है ठगी

गुना। आज एक स्कूल क्षात्र के अभिभावक के साथ ही प्रेम एजेंसी पर कोर्स लेने पर ओवरराइटिंग कर रेट्स को सुधार कर यह ठगी का वाक्या हुआ है। इसकी शिकायत अभिभावक ने कोतवाली पुलिस में लिखित में की है। आगामी दिन यानी कि कल उपभोक्ता फोरम के साथ ही आवश्यक वस्तु के तहत भी केस फाइल किया जाएगा। अभिभावक ने आज आम लोगों को आगाह करते हुए सार्वजनिक अपील भी की है कि ताकि कल को आपके साथ भी ऐसा हो सकता है। इसलिए प्रेम एजेंसी सोनी कॉलोनी से कोई भी पुस्तक ले तो एक बार पीछे एमआरपी जरूर खरोंच कर देख ले। ये दुकानदार कोर्स और स्टेशनरी का पूरा पैसा वसूलते हैं 1 रुपया भी कम नहीं करते। बाकी एमआरपी से ज्यादा भी वसूल कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होंने स्कूल ऐसे स्कूल संचालकों से भी आग्रह किया है वे इन स्टेशनरी  संचालकों के यहां ही सिर्फ अपने कोर्स अवेलेबल करवा रहे हैं। कृपया नियमानुसार 2-4 दुकानों पर भी अपने स्कूल और  अन्य प्रकाशको की पुस्तकें उपलब्ध करवाएं जिससे अभिभावक ठगे ना जाएं और आपकी साख भी खराब ना हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User