स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग: सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 18,000 रुपये का जुर्माना
गुना (आरएनआई) स्कूल बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गुना यातायात पुलिस ने गुना बजरंगगढ़ रोड पर संचालित स्कूल बसों और वैनों की सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कुल 18,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और डीएसपी ट्रैफिक मुकेश कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह और उनकी टीम द्वारा की गई। चेकिंग के दौरान बीएमसी स्कूल, युवा कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई।
अभियान के दौरान कई बसों और वैनों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), स्पीड गवर्नर, आपातकालीन निकास द्वार जैसी मूलभूत सुरक्षा सुविधाओं का अभाव पाया गया। छह ऐसे वाहनों पर जिनमें ये जरूरी सुविधाएं नहीं थीं, कुल 18,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं एक कॉलेज बस में सीसीटीवी कैमरा खराब पाया गया, जिस पर वाहन संचालक को समझाइश देते हुए 1,000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना किया गया। चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने स्वयं छात्रों से उनकी यात्रा सुरक्षा को लेकर संवाद किया और बसों में उपस्थित शिक्षकों, ड्राइवर व कंडक्टर को सुप्रीम कोर्ट और शासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस वाहन से बच्चा स्कूल जा रहा है, उसमें फर्स्ट एड बॉक्स, फायर सेफ्टी उपकरण, सीसीटीवी कैमरा, प्रशिक्षित चालक-परिचालक, स्पीड गवर्नर और आपातकालीन निकास द्वार जैसे सभी सुरक्षा उपकरण मौजूद हों।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



