सौरभ भारद्वाज का आरोप: निजी स्कूल फीस कानून मध्यम वर्ग के खिलाफ

Aug 19, 2025 - 15:51
 0  216
सौरभ भारद्वाज का आरोप: निजी स्कूल फीस कानून मध्यम वर्ग के खिलाफ

दिल्ली (आरएनआई) देश की राजधानी में दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम 2025 लागू हो गया। इसको लेकर विपक्ष दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने  कहा, निजी स्कूलों की फीस को लेकर नया शिक्षा कानून बनाया गया है। यह पूरी तरह से निजी स्कूल मालिकों के लिए बनाया गया है और मध्यम वर्ग और बच्चों के अभिभावकों के खिलाफ है। 

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि इसके लिए हमने आज एक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत हम दिल्ली की सभी विधानसभाओं में निजी स्कूलों के बाहर ये पर्चे बांट रहे हैं। हम अभिभावकों को जागरूक करने के लिए इसे बांट रहे हैं... और इसमें ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि अभी 1 अप्रैल को जो फीस बढ़ाई गई है, वह कैसे वापस होगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.