सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियां पड़ी भारी, भाजपा ने जिला महामंत्री चंद्रपाल किरार को किया निष्कासित
गुना (आरएनआई) भाजपा के गुना संगठन ने सोशल मीडिया पर पार्टी विचारधारा के विरुद्ध लगातार की जा रही गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रपाल किरार (बंटी) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के निर्देश पर चंद्रपाल किरार पर ये कार्रवाई की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि सूचना पत्र जारी होने के बाद भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रपाल किरार के द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियां की जा रही थीं, जिससे संगठन की छवि धूमिल हो रही थी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कार्रवाई संगठन की मर्यादा, सभ्यता एवं पार्टी के प्रति अनुशासित आचरण बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)