सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिषेक कर की टिप्पणी पर हुआ विवाद, अब हाथ जोड़कर मांगी माफी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभिषेक कर पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की बात कही। इसके बाद अभिषेक कर ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।

Jan 11, 2025 - 14:00
 0  810
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिषेक कर की टिप्पणी पर हुआ विवाद, अब हाथ जोड़कर मांगी माफी

गुवाहाटी (आरएनआई) सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिषेक कर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी है। दरअसल अभिषेक कर ने एक पॉडकास्ट के दौरान असम में तांत्रिक क्रियाओं को लेकर कुछ बातें कही थीं, जिस पर विवाद हो गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभिषेक कर पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की बात कही। इसके बाद अभिषेक कर ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। 

दरअसल हाल ही में अभिषेक कर एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। उस पॉडकास्ट में अभिषेक कर ने असम में तांत्रिक क्रियाएं होने का दावा किया। अभिषेक कर की टिप्पणी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। विवाद होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इसे लेकर पोस्ट किया और अभिषेक कर पर कार्रवाई की बात कही। सीएमओ ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'रिया उप्रेती नाम के एक यूट्यूब चैनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें अभिषेक कर नाम का व्यक्ति असम के इतिहास और इसकी परंपराओं पर अस्वीकार्य टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। भ्रामक सूचनाएं फैलाने के लिए इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।' 

सीएमओ की इस पोस्ट पर असम के डीजीपी ने भी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि 'नोट कर लिया गया है सर, कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।' इसके कुछ घंटे बाद ही अभिषेक कर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अभिषेक ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। अभिषेक ने सीएम कार्यालय और डीजीपी से माफी मांगते हुए कहा कि वह हर उस व्यक्ति से माफी मांगते हैं, जिसकी भावनाएं उनकी टिप्पणी से आहत हुईं। अभिषेक ने कहा कि उनकी मंशा किसी को दुख पहुंचाने की नहीं थी और ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।

अभिषेक कर ने दावा किया था कि असम के मोरीगांव जिले के मायोंग गांव में महिलाओं के पास इतनी शक्ति है कि वे किसी व्यक्ति को बकरी या कोई और जानवर बना सकती हैं। अभिषेक ने बताया कि वे तांत्रिक शक्तियों की मदद से ऐसा करती हैं। गौरतलब है कि अभिषेक कर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और वह वित्त मामलों पर वीडियो बनाते हैं। अभिषेक के यूट्यूब पर करीब 20 लाख और इंस्टाग्राम पर 30 लाख के करीब फॉलोअर्स हैं।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.