सेवाभारती ने मनाया जनजातीय गौरव सप्ताह, न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा ने किया छात्राओं को गर्म वस्त्र वितरित, सराहा सेवा प्रकल्पों का कार्य

Nov 9, 2025 - 14:09
Nov 9, 2025 - 14:15
 0  162
सेवाभारती ने मनाया जनजातीय गौरव सप्ताह, न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा ने किया छात्राओं को गर्म वस्त्र वितरित, सराहा सेवा प्रकल्पों का कार्य

गुना (आरएनआई) सेवाभारती गुना द्वारा 7 से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव सप्ताह बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता की भावना के साथ मनाया जा रहा हे। इसी के अंतर्गत रविवार को सेवा भारती वनवासी कन्या छात्रावास खेड़ापति कालोनी गुना में गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष अधिवक्ता संघ गुना भूपनारायण सोलंकी के आतिथ्य में छात्र छात्राओं को गर्म वस्त्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर्वपार जिला न्यायाधीश श्री सूर्यवंशी, न्यायाधीश ओ पी रघुवंशी, न्यायाधीश सुश्री शैलजा गुप्ता, न्यायाधीश सुश्री मधुलिका मूले, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना त्रिपाठी सहित सेवा भारती गुना अध्यक्ष डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी, कन्या छात्रावास अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र धाकरे, जिला सचिव अखलेश विजयवर्गीय, जिला सह सचिव वीरेंद्र सिंह अहिरवार(पीएनबी), समाजसेवी विनीत सेठ, एकल अंचल गुना सचिव विकास जैन मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश श्री मिश्रा ने संबोधित करते हुए सेवा भारती के सेवा प्रकल्प की सराहना करते हुए उन्होंने सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ उन्होंने जनजाति समाज की बच्ची मीनाक्षी भिलाला को आगामी उच्च शिक्षा हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जन जाती समाज सदैव प्रकृति और पर्यावरण का पूजक रहा हे। इसलिए समाज का दायित्व बनता हे कि जनजाति समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा देकर इन्हें राष्ट्रपयोगी बनाएं। कार्यक्रम का संचालन श्री अहिरवार ने किया एवं सेवा भारती संस्था का विवरण सचिव श्री विजयवर्गीय द्वारा दी गई कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ धाकरे ने दिया ओर संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं अंत में आभार बालक छात्रावास अध्यक्ष महेश रघुवंशी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में राजाराम सिंधे, बसंत खरे, सुनील मैथिल, निर्मल वर्मा, छात्रावास अधिक्षक मेघा कुशवाह, राजदीप चौधरी, लेखपाल प्रमोद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0