मथुरा में ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ की जोरदार तैयारियां — 30 भट्ठियां, 300 हलवाई और 15 एकड़ में लगेगा विशाल टेंट

Nov 9, 2025 - 09:55
 0  216
मथुरा में ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ की जोरदार तैयारियां — 30 भट्ठियां, 300 हलवाई और 15 एकड़ में लगेगा विशाल टेंट

मथुरा (आरएनआई) — बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में होने वाली ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ के मथुरा आगमन को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। पदयात्रा 13 नवंबर को जनपद में प्रवेश करेगी, जिसके पहले ही कोटवन बॉर्डर पर विशाल व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है।

पदयात्रा का पहला पड़ाव सेल्स टैक्स परिसर की खाली भूमि पर होगा, जहां 15 एकड़ में टेंट सिटी बनाई जा रही है। यहां यात्रियों के ठहरने, भोजन और सुरक्षा की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

30 भट्ठियां और 300 हलवाई करेंगे भोजन की तैयारी
यात्रा की व्यवस्था देख रहे अंकित मिश्रा और सभासद लवली वर्मा ने बताया कि कोटवन बॉर्डर पर सेल्स टैक्स परिसर और मंडी समिति परिसर में मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। यहां 15-15 जमीनी भट्ठियां तैयार की जा रही हैं, जबकि 50 से अधिक गैस भट्ठियों का भी इंतजाम किया गया है। इन भट्ठियों पर बड़ी-बड़ी कढ़ाइयों में दाल, सब्जी और पूड़ी बनाई जाएगी।

यात्रियों के लिए 300 से ज्यादा हलवाई भोजन बनाएंगे और इतने ही लोग सफाई, पानी और अन्य व्यवस्थाओं को संभालेंगे। भोजन को 15 से अधिक स्टॉलों पर परोसा जाएगा।

स्वच्छता पर विशेष ध्यान, डिस्पोजल का इस्तेमाल नहीं
आयोजकों ने बताया कि पदयात्रा स्थल पर स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। यात्रियों को भोजन स्टील प्लेटों में परोसा जाएगा, ताकि कचरा और प्रदूषण न फैले। डिस्पोजल प्लेट या ग्लास का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

मंडी समिति में रात का पहला पड़ाव
पदयात्रियों का उत्तर प्रदेश में पहला रात्रि पड़ाव मथुरा की मंडी समिति परिसर में रहेगा। यहां करीब 12 से 15 एकड़ क्षेत्र में टेंट लगाए जा रहे हैं, जिनमें हज़ारों श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी।

अंकित मिश्रा ने बताया कि “महाराज जी भी रात्रि विश्राम के दौरान यहीं ठहरेंगे। सभी व्यवस्थाएं 12 नवंबर तक पूरी कर ली जाएंगी ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।” 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.