सेवा भारती गुना की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी की घोषणा

Friday, March 6, 2026 - 14:27
Updated: 5 months ago
0
सेवा भारती गुना की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी की घोषणा

गुना।(आरएनआई) सेवा भारती गुना की महत्वपूर्ण बैठक आज सेवा भारती के अन्नपूर्णा भोजनालय में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नर सेवा नारायण को मूल मे रखते हुये सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में सेवा भारती द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी तथा व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सेवा कार्यों को और तेज गति से पहुँचाने के लिए संगठनात्मक विस्तार पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर विभाग संघचालक अशोक सिंह कुशवाह ने सेवा भारती गुना जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में नर्मदा शंकर भार्गव को जिला अध्यक्ष, डॉ. मनोज रघुवंशी को जिला सचिव, श्री अखिलेश विजयवर्गीय एवं पवन राठौर को उपाध्यक्ष, विजय श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही दिनेश जाटव, श्रीमती संगीता भाटी तथा श्रीमती श्वेता जैन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व प्रदान किया गया।

बैठक में सेवा कार्यों के विस्तार के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी, विभाग समन्वयक प्रमोद यादव तथा नरेन्द्र सिंह सेंगर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User