सूने घर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; पूरा माल बरामद
गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में निरंतर त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस द्वारा रायल यादव कालोनी स्थित एक सूने घर से हुई चोरी की बारदात का सफल खुलासा करते हुए 03 आरोपी चोर गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से चोरी गया संपूर्ण माल बरामद कर लिया है ।
उल्लेखनीय है कि 13 जून को फरियादी राजेश रघुवंशी निवासी रायल यादव कालोनी थाना कैंट गुना के द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 15 दिन पहले वह अपने घर का ताला लगाकर परिवार सहित अपने गांव गया हुआ था, जब वह 12 जून को वापस घर आया तो उसने देखा की घर के मैन गेट का ताला टूटा होकर घर के अंदर लगी एलईडी टीवी, दो गैस सिलेडंर एवं एक आर्टीफिशियल चैन गायब थी जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । उक्त रिपोर्ट पर से कैंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 440/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई।
कैंट थाना पुलिस द्वारा चोरी के उपरोक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पहचान के तत्काल प्रयास शुरू किए गए और इस हेतु घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं मुखिबर तंत्र के सहयोग से अज्ञात आरोपियों की पहचान के लगातार प्रयास किए गए । इसमें पुलिस की सतर्कता, प्रभावी तकनीकी विश्लेषण एवं सतत सूचना संकलन के परिणाम स्वरूप अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चत कर जिनकी तलाश शुरू की गई । आरोपियों की तलाश के क्रम में गत 13 जून को ही मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपीगण -नरेन्द्र पुत्र संतोष लोधा उम्र 19 साल निवासी गोपालपुरा केंट, -धर्मेन्द्र उर्फ मुर्गा पुत्र तोरन सिंह लोधा उम्र 24 साल निवासी चांदशाहबली रोड एवं छोटू पुत्र लटूर सिंह लोधा उम्र 24 साल निवासी ग्राम पुरापोसर थाना कैंट गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपियों की निसादेही से प्रकरण में चोरी गए दो गैस सिलेंडर, एक एलईडी टीवही, एक आर्टीफिशियल चैन एवं एक संदिग्ध मोटर साइकिल जप्त की गई है । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपियों को आज 14 जून को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।
कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक विक्रांत जाटव, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, राजू बघेल एवं आरक्षक रामनिवास शर्मा की विशेष भूमिका रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)