सुलोचना पारदी गैंग की मारपीट से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

May 10, 2024 - 13:09
May 10, 2024 - 13:09
 0  7.2k

गुना (आरएनआई) पारदी समाज की कुख्यात बदमाश महिला सुलोचना पारदी की गैंग द्वारा कल शाम को बुडे बालाजी पर ब्रद्ध पारदी महिला जलपुरी पारदी की गैंग के लोगों ने एकराय होकर मारपीट की। जिससे तंग होकर जलपुरी ने आत्महत्या कर ली है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही   जलपुरी पारदी ने सहित उसके परिवार  जनों ने सुलोचना पारदी गैंग द्वारा उनके घरों में तोड़फोड़ करने, आग लगाने, और अनाज सहित समान लूट ले जाने की शिकायत गुना पुलिस से की थी जिसपर गुना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी, तो जलपुरी बाई अपने परिवार सहित भोपाल जाकर मुख्यमंत्री निवास और पुलिस मुख्यालय जाकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद भी गुना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसी का नतीजा ये हुआ की कल शाम को सुलोचना पारदी गैंग द्वारा जलपुरी की मारपीट की गई इस कारण वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हुई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0