सुलतानपुर: आत्मनिर्भर बनने से ही परिवार व देश का विकास सम्भव -अरुण सिंह

Sunday, May 25, 2025 - 19:05
Updated: 1 year ago
0
सुलतानपुर: आत्मनिर्भर बनने से ही परिवार व देश का विकास सम्भव -अरुण सिंह

सुलतानपुर (आरएनआई) उद्यमिता विकास से ही बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन सेवा भारती भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आमजन को प्रशिक्षित कर उन्हें विकास की मुख्य धारा में शामिल करने का कार्य कर रहा है।आज जिस शिविर में आपसब एकत्रित हो कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं यह उसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए है। उपरोक्त बातें कादीपुर के त्रिभुवन देवी अकैडमी में चल रहे सेवा भारती के प्रांतीय किशोरी प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए सेवा भारती के विभाग उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं व किशोरियां को स्वावलंबी बनाना समय की जरूरत है। इनके आत्मनिर्भर बनने से परिवार के साथ समाज का विकास संभव होगा। साथ ही राष्ट्र की आर्थिक मजबूती संभव हो सकेगी। सेवा भारती महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि उद्यमिता विकास से ही बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सकता है। प्रशिक्षित बालिकाएं औरों को प्रशिक्षित करने में अपना योगदान निभाएं।  सेवा भारती के सेवा केंद्र का संचालन करके राष्ट्र को स्वावलंबी बनाया जा सकता है।

वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही किशोरियों को सुबह वर्ग में उपस्थित प्रशिक्षकों ने प्रातः स्मरण मंत्र के साथ दिनचर्या को प्रारंभ कराया फिर सबको नियुद्ध,योग, व्यायाम, सहित अनेक तरह के प्रशिक्षण दिये गये। वर्ग को सफल बनाने के लिए सेवा भारती के सह विभाग सेवा प्रमुख सन्दीप, सेवा भारती की संयुक्त क्षेत्र संयोजिका सुश्री शारदा,जिला अध्यक्ष डॉ संजीव पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार तिवारी, खण्ड संचालक मनोज सिंह,  जिला कोषाध्यक्ष नवीन बरनवाल , जिला स्वावलंबन प्रमुख जय नाथ निषाद , वैभव जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी लगे हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User