सुप्रीम कोर्ट के फैसले का CJP ने किया स्वागत: रांका बोले- समझौते का पालन करे सरकार, छात्रों को न किया जाए परेशान

Tuesday, July 28, 2026 - 18:00
0
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का CJP ने किया स्वागत: रांका बोले- समझौते का पालन करे सरकार, छात्रों को न किया जाए परेशान

छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने स्वागत किया है। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि छात्रों और युवाओं को बिना किसी कारण परेशान नहीं किया जाना चाहिए तथा सरकार को आंदोलन के दौरान हुए समझौते का पूरी तरह पालन करना चाहिए।

आशुतोष रांका ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 25 जुलाई को सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि सभी भाजपा शासित राज्यों में भी प्रदर्शनकारियों और छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार तय समय सीमा के भीतर लिखित समझौता जारी करे, ताकि यह मामला पूरी तरह समाप्त हो सके।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती के आरोपों पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए 18 वर्ष से कम उम्र के ऐसे छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की आवश्यकता है तथा भविष्य में स्वतंत्र समिति या विशेष जांच दल (SIT) के गठन पर भी विचार किया जा सकता है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सभी संबंधित राज्यों को निर्देश दिया कि प्रदर्शन से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन रिकॉर्डिंग, बॉडी कैमरा फुटेज, वायरलेस संचार रिकॉर्ड, पीसीआर लॉग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। अदालत ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों से जुड़ा डिजिटल डेटा सुरक्षित रखा जाए, लेकिन उसे सार्वजनिक न किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User