सुचेतना समाज सेवा केंद्र द्वारा साक्षरता एवं बालिका दिवस का आयोजन किया गया

Sunday, September 10, 2023 - 19:02
Updated: 3 years ago
0
सुचेतना समाज सेवा केंद्र द्वारा साक्षरता एवं बालिका दिवस का आयोजन किया गया

बाँदा-शाहजहांपुर। सुचेतना समाज सेवा केंद्र द्वारा साक्षरता एवं बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत सहायक हर्षिता यादव, फादर रोबोट उपस्थित रहे।

सुचेतना संस्था द्वारा बालिकाओं को साक्षर करने,कन्या भ्रूण हत्या रोकने आदि को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि हर्षिता यादव ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है। बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। कार्यक्रम में गांवों से आई बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर नाटक, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समाज में संदेश देने का प्रयास किया।संस्था की फुलजेंसियां द्वारा साक्षरता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।नेहा द्वारा लोगों से बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ भ्रूण हत्या बंद किये जाने की अपील की गई।इस मौके पर सुचेतन संस्था के समीर अंसारी,सर्वेश कुमार, कीर्ति यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User