समृद्ध एतिहासिक विरासत का प्रतीक52 दरवाजो वाला मुड़िया कुर्मीयात का राधा कृष्ण मंदिर-राजीव शर्मा

Sunday, September 10, 2023 - 19:05
Updated: 3 years ago
0
समृद्ध एतिहासिक विरासत का प्रतीक52 दरवाजो वाला मुड़िया कुर्मीयात का राधा कृष्ण मंदिर-राजीव शर्मा

पुवायां-शाहजहांपुर। (आरएनआई) जिले की पुवायां तहसील में ग्राम सभा मुड़िया कुर्मियात गांव में प्राचीन राधा कृष्ण का मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है।

 रविवारीय साइकिल यात्रा के दौरान क्लब के सदस्यों ने मंदिर का भ्रमण कर वास्तुकला के अनुपम संगम के दर्शन किए और उसमें विराजमान राधा रानी सरकार एवं स्नेह के स्रोत कृष्ण जी के समक्ष माथा टेका और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

क्लब के नए सदस्य रामरेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि मंदिर के बारे में पता था पर क्लब के सदस्यों के साथ आज राधा कृष्ण मंदिर के दर्शन कर परम आनंद की अनुभूति हुई।

क्लब के अध्यक्ष सुबोध वर्मा ने ग्राम प्रधान मुकेश एवं पुजारी जी को क्लब पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया और उनके द्वारा मंदिर परिसर में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि पिछले कई सालों से क्लब की यात्रा लगातार जारी है और भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ जागरूकता के लिए यात्रा जारी रहेगी।

क्लब के सदस्य बेसिक शिक्षक महेंद्र प्रसाद ने कहा कि मुड़िया कुर्मियात के प्रसिद्ध मंदिर का सभी के साथ मिलकर जीर्णोद्धार कराया जाए और परमपूज्य प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी से भी मिलकर मंदिर की प्राचीन वास्तुकला के बारे में बताया जाए।

क्लब की यात्रा में राजेश,राजीव शर्मा, सुनील, रामरेश सिंह, मुकेश भारद्वाज, महेन्द्र प्र हुईसाद, सुबोध, ऋषभ गुप्ता, राजेंद्र सिंह यादव, मुनेश वर्मा,आशीष सिंह , अनुपम शर्मा की सहभागिता रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User