सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, भारी बहुमत से जीत दर्ज

Sep 9, 2025 - 20:04
 0  459
सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, भारी बहुमत से जीत दर्ज

नई दिल्ली (आरएनआई) उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला था। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई।सीपी राधाकृष्णन को भारत का अगला उपराष्ट्रपति चुना गया है। 

राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने घोषणा की कि एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को 452 मत मिले हैं। उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुधर्शन रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए हैं। 

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इस चुनाव में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला।

चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 781 सांसदों को वोट देने का अधिकार था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई है और उनके 315 सांसदों में से सभी ने मतदान किया। उन्होंने कहा, यह 100 फीसदी उपस्थिति है, जो पहले कभी नहीं हुआ। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.