सीएमओ ने किया सिंध फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, जल आपूर्ति सुधार को दिए निर्देश
गुना (आरएनआई) डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंजुषा खत्री ने सिंध फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फिल्टर प्लांट पर चल रहे सफाई कार्य, इंटकवेल की स्थिति और सिंध नदी पर बने एनीकट के गेट हटाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से सिंध से जल आपूर्ति प्रभावित थी, जिस पर सीएमओ ने मौके पर जाकर कारणों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्टर प्लांट की एक मोटर खराब हो जाने के कारण जल सप्लाई बाधित हो रही थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है और उसकी फिटिंग का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बुधवार से नगर क्षेत्र में सिंध फिल्टर प्लांट से जल आपूर्ति सुचारु रूप से पुन: आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही सुश्री खत्री ने जल प्रकोष्ठ प्रभारी को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जल शुद्धिकरण की प्रक्रिया (वॉटर ट्रीटमेंट) विधिवत रूप से संचालित की जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

