कर्मचारी संगठन ने प्रमोशन के लिए नपाध्यक्ष को पत्र दिया
गुना (आरएनआई) शासन द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों अधिकारियों को पदोन्नति के लिए आदेश जारी किए हैं । इसी क्रम में नगर पालिका गुना के कर्मचारी संगठन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता को पत्र भेंट किया है, जिसमें नगर पालिका के अधिकारी / कर्मचारियों के पदोन्नति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाना है। संगठन के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष से पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची के अनुसार शासन को पीआईसी का संकल्प पारित कर भेजा जाना है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता ने तत्काल पत्र को सीएमओ के लिए प्रेषित करते हुए संगठन के पदाधिकारी से कहा कि आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हो , मेरी मशीनरी हो, मेरे द्वारा आप सबका जो भला हो सकता है, मैं सदैव तैयार हूं। मेरे कार्यकाल में आप सभी को प्रमोशन मिले यह मुझे सबसे बड़ी खुशी होगी। उन्होंने सभी का पूर्ण सहयोग करने की आश्वासन दिया साथ ही शासन स्तर पर यदि कोई सहयोग की आवश्यकता हो वह भी करने को संगठन को आश्वासन दिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



