सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

Monday, June 16, 2025 - 21:18
Updated: 1 year ago
0
सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

गुना (आरएनआई) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  सीईओ जिला पंचायत गुना द्वारा सर्वप्रथम मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत डगबेल रिचार्ज के आरोन के प्रगतिरत 292, बमोरी के 60, चांचौडा के 891, गुना के 363 एवं राघौगढ़ के 573 कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित जनपद सीईओ को दिये गए। वहीं खेत तालाब अंतर्गत आरोन के प्रगतिरत 380, बमोरी के 110, चांचौडा के 389, गुना के 285 एवं राघौगढ़ के 398 कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश भी संबंधित जनपद सीईओ को दिये गए। ओल्ड एनआरएम कार्यों में आरोन के लक्ष्य 548 के विरुद्ध 98, बमोरी के लक्ष्य 232 के विरुद्ध 62, चांचौडा के लक्ष्य 1298 के विरुद्ध 79, गुना के लक्ष्य 741 के विरुद्ध 46 एवं राघौगढ़ के लक्ष्य 986 के विरुद्ध 102 ही कार्य पूर्ण पाए गए। उन्होंने शेष लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश भी सीईओ जिला पंचायत द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को दिये गए।

सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे द्वारा 39 नवीन पंचायत भवनों के कार्य प्रारंभ करने, 7 स्वीकृत सामुदायिक भवनों के कार्य प्रारंभ कराने, 15वां वित्त के 95 प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण कराने, सहरिया बस्ती विकास के 14 प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिये गए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंगर्गत पीएम जनमन के आरोन के 148, बमोरी के 147, चाचौडा के 22, गुना के 290 एवं राघोगढ़ के 248 पात्र हितग्राहियों के आवास स्वीकृत करने के निर्देश दिये गए। उन्होंने पीएम जनमन के तृतीय किश्त प्राप्त 30 दिवस अधिक से लंबित आरोन के 290, बमोरी के 1581, चांचौडा के 80, गुना के, 1574 एवं राघौगढ़ के 669 हितग्राहियों के आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिये गए। वहीं आवास प्लस के तृतीय किश्त प्राप्त 45 दिवस अधिक से लंबित आरोन के 174, बमोरी के 118, चांचौडा के 346, गुना के, 461 एवं राघौगढ़ के 278 हितग्राहियों के आवास पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इसी प्रकार हितग्राहियों के समग्र पंजीयन हेतु शेष आरोन के 5397, बमोरी के 6139, चांचौडा के 12124, गुना के 14453 एवं राघोगढ़ के 10269 पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 

सीईओ जिला पंचायत ने आरोन की 69, बमोरी की 53, चांचौडा की 63, गुना की 117 एवं राघौगढ़ की, 114 लंबित सीएम हेल्पलाइन तथा 50 दिवस से अधिक की आरोन की 4, बमोरी की 8, चांचौडा की 5, गुना की 22 एवं राघौगढ़ की, 5 शिकायतों को प्राथमिकता से बंद कराने के निर्देश सभी सीईओ जनपद को दिये। सीईओ जिला पंचायत द्वारा जिन ग्राम पंचायतों के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शासन की योजनाओं के कार्य रुचि न लेने या लापरवाही से कार्य किया जा रहा है, उनके विरुद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। 
बैठक में गिरिराज दुबे प्रभारी अति. सीईओ जिला पंचायत गुना, संबंधित योजना प्रभारी जिला पंचायत गुना, गौरव यादव सीईओ जनपद पंचायत आरोन,पुष्‍पेन्‍द्र व्‍यास सीईओ जनपद पंचायत बमोरी, गिर्राज दुबे सीईओ जनपद पंचायत चांचौड़ा, गौरव खरे सीईओ जनपद पंचायत गुना सहायक यंत्री, उपयंत्री, एडीईओ, पीसीओ, एपीओ, सहा. लेखाधिकारी जनपद पंचायत समस्त उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User