सिरसी में भीषण सडक़ हादसा, संत रामपाल महाराज के आश्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्सी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला-बच्चों सहित 8 घायल

Thursday, July 2, 2026 - 12:51
Updated: 2 months ago
0
सिरसी में भीषण सडक़ हादसा, संत रामपाल महाराज के आश्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्सी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला-बच्चों सहित 8 घायल

गुना (आरएनआई) जिले के सिरसी थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरी टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि टक्कर मारने के बाद टैक्सी और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों ही अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गए। इस दुर्घटना में टैक्सी में सवार महिला, पुरुष और बच्चों सहित कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्ब मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने हॉस्पिटल पहुँचकर घायलो का हाल चाल जाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम चाकरी निवासी भील समाज के श्रद्धालु बीती रात संत रामपाल महाराज के आश्रम में आयोजित भंडारे में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब सभी श्रद्धालु टैक्सी में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी ग्राम खैरीखता और मोहनपुर के बीच सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टैक्सी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ाटना की सूचना मिलते ही सिरसी थाना पुलिस बल स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहगीरों के सहयोग से सभी घायल आठों श्रद्धालुओं को मलबे से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User