सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाशपर्व भक्ति भाव से मनाया
गुना (आरएनआई) सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाशपर्व बुधवार को गुरुद्वारा गुना में बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा हे। प्रकाश पर्व पर के अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा ने गुरुद्वारा सभा में पहुंच मत्था टेका और सभी को प्रकाश पर्व की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया है। बता दे कि गुरु नानक देव जी का झुकाव बचपन से ही आध्यात्म और ईश्वर भक्ति की ओर था। वे सांसारिक चीजों में रुचि नहीं रखते थे, बल्कि हमेशा लोगों की मदद करने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते थे। उन्होंने आगे चलकर सिख धर्म की नींव रखी और लोगों को ‘एक ओंकार सतनाम’ का संदेश दिया, जिसका अर्थ है- ईश्वर एक है और वह सत्य है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



