गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे में हुआ भव्य आयोजन, लंगर और कीर्तन से गूंजा श्रद्धा का माहौल

Nov 5, 2025 - 18:47
Nov 5, 2025 - 18:50
 0  54
गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे में हुआ भव्य आयोजन, लंगर और कीर्तन से गूंजा श्रद्धा का माहौल

मुंगावली (आरएनआई) गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व पर बुधवार को शहर के हरिमंदिर गुरुद्वारे में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही संगतें गुरुद्वारे पहुंचकर अरदास में शामिल हुईं। गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर श्रद्धालुओं ने सुख-शांति की कामना की।

गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब का समापन होने के बाद भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। रागी जत्थों ने गुरुबाणी का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संगतें “वाहे गुरु” के नाम से झूम उठीं।

इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। नगर के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और अनेक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने सत्य, करुणा और सेवा का संदेश दिया था। उसी भावना से हर वर्ष गुरु पर्व पर नगर में भक्ति और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

पूरे दिन गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दोपहर को नगर में प्रभात फेरी और नगर कीर्तन भी निकाला गया, जिसमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें पंच प्यारे तलवारे थामे गुरुवाणी कीर्तन करते हुए नगर कीर्तन में आगे आगे चल रहे थे रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर पंच प्यारे ओर संगत का स्वागत किया यह भव्य चल समारोह हरिमंदिर गुरुद्वारे बस स्टेंड से शुरू हुआ जो पोस्ट ऑफिस चौराहा श्री रामलीला मंच गायत्री मंदिर चौराहा गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहा पुराने थाने से होता हुआ पुनः हरिमंदिर गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ गुरुद्वारे को रंगबिरंगी झालरों के साथ पुष्पों से सजाया गया था इस भव्य चल समारोह में जगह जगह आतिशबाजी की गई और जगह जगह स्वागत किया गया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0