सिंधिया के गुना दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा की बैठक में बनी रणनीति
गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना प्रवास को लेकर चर्चा की गई साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने हेतु समस्त कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षित करना रहा।जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण के लिए जिला टोली बनाई गई है जिसमें संयोजक जिला उपाध्यक्ष महेंद्र किरार,सहसंयोजक शिवपाल परमार,मोहित नामदेव,आदित्य सिंह पवैया,ओम प्रकाश राठौर,गगन शर्मा को बनाया गया है ।बैठक में जिलाध्यक्ष सिकरवार ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को संगठन ऐप पर उपलब्ध डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षित करें, जिससे कार्यकर्ता संगठन की नीतियों, योजनाओं एवं कार्यप्रणाली से और अधिक जोड़ने के निर्देश दिए हैं ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रविंद्र रघुवंशी, संतोष धाकड़, चंद्रप्रकाश अहिरवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)