सिंधिया की मांग पर बमौरी को मिली विकास की सौगात, CM मोहन यादव ने मंच से दी मंजूरी
गुना (आरएनआई) रविवार को गुना के दशहरा मैदान पर विशाल आमसभा को जनसभा को संबोधित करने आए सीएम डॉ. मोहन यादव ने बमौरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसी कार्यक्रम के मंच से सीएम के सामने उन मांगों का हवाला दिया था, जिनके संबंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार ने सिंधिया को पत्र दिए थे। केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम के सामने बमौरी में एसडीएम कार्यालय, म्याना में नई तहसील कार्यालय स्थापना और बमौरी विधानसभा क्षेत्र के ही रामनगर-टकोदिया-लक्ष्मण कोटरा मार्ग से गुजरने वाली पार्वती नदी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुल निर्माण की मांग रखी थी। इन तीनों ही मांगों से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम डॉ. मोहन यादव को अवगत कराया। सीएम ने बमौरी के विकास में हर संभव मदद करने और मांगों को पूरा करने का आश्वासन मंच से घोषणा कर दिया है। इसको लेकर जिला पंचायत सदस्य और भाजपा उपाध्यक्ष महेंद्र किरार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)