साढ़े 5 करोड़ के विकास कार्यों का पंचायत मंत्री ने किया भूमिपूजन

Friday, June 16, 2023 - 16:15
0

गुना। बमोरी विधानसभा के अंतर्गत मुरादपुर में लगभग साढ़े 5 करोड़ के कार्यो को लेकर आज में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भूमि पूजन किया। इस दौरान मंत्री सिसोदिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस 5 साल के कार्यकाल में 15 महीनों की कमलनाथ की झूठा बोली सरकार के साथ साढ़े तीन साल की शिवराज सिंह की सरकार में विकास कार्य हो रहे है , इसमे महराज साब का विशेष सहयोग रहा है। कमलनाथ की सरकार में ग्राम पंचायतों में एक भी पैसा विकास कार्यो के लिए नही दिया। किसानों के कर्ज माफी भी नही हुई। शिवराज सिंह की सरकार में पैसा आया है कार्य हो रहे है,प्रधानमंत्री आवास,खड़ंजा,सड़क,तालाब जैसे कार्य हो रहे है। लाडली लक्ष्मी योजना, राशन,स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने वोट देने की भी बात की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User