सावन के दूसरे सोमवार को शिवभक्ति में डूबा गुना, कांवड़ यात्राएं और शोभायात्रा बनी आस्था का केंद्र

Jul 21, 2025 - 20:29
Jul 21, 2025 - 20:32
 0  324
सावन के दूसरे सोमवार को शिवभक्ति में डूबा गुना, कांवड़ यात्राएं और शोभायात्रा बनी आस्था का केंद्र

गुना (आरएनआई) सावन मास के दूसरे सोमवार को गुना शहर पूरी तरह शिवमय हो गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर नगर में विभिन्न संगठनों द्वारा कांवड़ यात्राएं और शिवपालकी शोभायात्रा निकाली गई, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया।

राष्ट्रवादी संघ द्वारा शहर में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर कैंट चौराहा, हनुमान चौराहा, हाट रोड, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज और गुरुद्वारा होते हुए जयस्तंभ चौराहा से पशुपतिनाथ महादेव मंदिर तक पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु कंधों पर कांवड़ और सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव से आगे बढ़ते रहे। ढोल-ढमाकों, डीजे और भजनों की गूंज के बीच यह यात्रा उत्सव का रूप लेती नजर आई। जगह-जगह पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0