सानौधा में स्थिति नियंत्रण में : कलेक्टर संदीप जी आर

Saturday, April 19, 2025 - 15:02
Updated: 2 years ago
0

सागर (आरएनआई) सागर के सानौधा में दो पक्षों में विवाद कलेक्टर संदीप जी आर पहुंचे सानौधा। उन्होंने ने कहा कि प्रशासन कानून व्यवस्था और  शांति बनाने की कोशिश कर रहा है।  स्थिति नियंत्रण में है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

सागर  जिले के सानौधा थाना क्षेत्र  में शनिवार को दो पक्षों में  विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि भीड़  ने दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। इसी दौरान  भीड़ ने एक दुकान में आग लगा दी।  

उपद्रव की सूचना मिलते ही सानौधा थाना  पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को  समझाइश देकर मामला शांत कराने की  कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी। आंसू गैस का उपयोग भी किया गया।

हालात बिगड़ता देख आसपास के थानों  का पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने उपद्रवियों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़  दिया।  

एसपी विकास शाहवाल, एएसपी लोकेश सिन्हा, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User