साकेत कॉलेज के हेलीपैड पहुंचे पीएम मोदी, ध्वजारोहण से पहले योगी और राज्यपाल ने की अगवानी

Nov 25, 2025 - 10:31
 0  270
साकेत कॉलेज के हेलीपैड पहुंचे पीएम मोदी, ध्वजारोहण से पहले योगी और राज्यपाल ने की अगवानी

अयोध्या (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में होगा। इस विशेष ध्वज पर चमकते सूर्य, कोविदारा वृक्ष की आकृति और ‘ॐ’ अंकित रहेगा। प्रधानमंत्री का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम शहर में व्यापक उत्साह और उमंग के बीच आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से साकेत कॉलेज में तैयार हेलीपैड पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। साकेत कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू होगा, जिसके बाद वे जगदगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर में प्रवेश करेंगे।

समारोह स्थल पर मौजूद भंडारे में मनीराम ने बताया कि राम मंदिर क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। यह भंडारा पटना महावीर हनुमान मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल की पहल पर संचालित है, जहां दिन में तीन बार निःशुल्क भोजन परोसा जा रहा है। सुबह 8 से 10 बजे, दोपहर 11 से 3 बजे और शाम 7 से रात 9 बजे तक प्रसाद वितरण चलता है। अभी तक 10,000 श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया गया है जबकि प्रशासन के लिए 5,000 पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह व्यवस्था प्रतिदिन जारी रहेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.