सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद मतदाता जागरूकता अभियान से हटे रिंकू सिंह

क्रिकेटर रिंकू सिंह को मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया गया है। सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद यह फैसला लिया गया। इससे उनके फैंस को निराशा मिली है।  

Aug 1, 2025 - 15:09
 0  54
सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद मतदाता जागरूकता अभियान से हटे रिंकू सिंह

लखनऊ (आरएनआई) भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया है। हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद यह फैसला लिया गया। आयोग की तरफ से सभी प्रचार सामग्री से क्रिकेटर की फोटो हटाने के आदेश दिए गए हैं। इससे उनके फैंस को निराशा हाथ लगी है।   

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, रिंकू सिंह हमारे प्रदेश के आइकन हैं। इसलिए उन्हें मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ा गया था। लेकिन, जब कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ जाता है, या फिर शंका होती है कि वह किसी तरह चुनाव से जुड़ सकता है, तो ऐसे में उसे जागरूकता अभियान से नहीं जोड़ा जा सकता है। इससे उनके निजी हित टकरा सकते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.