सम्पूर्ण देश के गौरव भगवान बिरसा मुण्डा - गोपाल स्वर्णकार

Nov 14, 2024 - 16:40
Nov 14, 2024 - 16:41
 0  1.8k
सम्पूर्ण देश के गौरव भगवान बिरसा मुण्डा - गोपाल स्वर्णकार

गुना (आरएनआई) सेवा भारती गुना द्वारा जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत सेवा भारती बालिका छात्रावास खेड़ापति कालोनी गुना में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जन्मशताब्दी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 सर्वप्रथम उपस्थित मंचासीन अतिथियों द्वारा भारतमाता एवं भगवान बिरसा मुंडा के समक्ष दीप प्रज्वलित,  माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

भगवान बिरसा मुंडा भारत के ऐसे सपूत है जिनकी प्रतिमा संसद भवन परिसर में स्थापित है और  बिरसा मुंडा अपने सम्पूर्ण भारत देश के गौरव है। बिरसा मुंडा कहा करते थे कि मनुष्य को अपने धर्म से विमुख होकर किसी दूसरे धर्म को अपनाने की आवश्यकता नहीं हैं।
उसे स्वधर्म में हीं विशेषतायें देखना चाहिए। 

उक्त विचार कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोपाल स्वर्णकार ( विभाग संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ, गुना) ने व्यक्त किए।  उन्होंने सभी से भगवान बिरसा मुंडा का इतिहास पढने का आग्रह किया।

 कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती गुना के जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता  पूरन सिंह सहरिया ( भगवान पुरा) द्वारा की गई।  कार्यक्रम में विशेष रूप से अमित गोयल, अखिलेश विजयवर्गीय,  अनुज कान्त उदैनिया विभाग समन्वयक सेवा भारती, डां.  मनोज रघुवंशी सेवा प्रमुख, डां. भूपेंद्र धाकरे, राजाराम शिंदे, प्रमोद यादव, प्रतापसिंह परिहार के साथ  साथ छात्रावास की बालिकाओं के अलावा लगभग 50 जनजातीय बंधु/ भगिनी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का संचालन  मनोहर लाल शर्मा द्वारा एवं आभार छात्रावास सचिव  वीरेंद्र अहिरवार द्वारा किया गया।


Follow           RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0