बाल मेला में छात्रों ने सजाई दुकानें

Nov 14, 2024 - 16:42
Nov 14, 2024 - 16:42
 0  1.9k
बाल मेला में छात्रों ने सजाई दुकानें

गुना (आरएनआई) बाल दिवस पर माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी गुना में बाल मेला का आयोजन किया गया छात्रों ने सीखी व्यापारिक गतिविधियां।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन 14 नवंबर पर माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी गुना में छात्र छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षकों के निर्देशन में बाल मेला के आयोजन में विभिन्न खाद्य सामग्री की दुकानों में आलू टिकिया,पानीपुरी,भेल पूरी,समोसे आदि की दुकानें सजा कर व्यापार में होने वाले हानि लाभ को समझा।

 साथ ही छात्रों ने मेले में हर्ष उल्लास के साथ अपने ही साथियों से सामान खरीदा ।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार से प्रधान अध्यापक महेश राजपूत,शाहनाज कुरैशी,ज्योति श्रीवास्तव, महावीर जैन,मोनिका रघुवंशी,वंदना साहू,प्रिया कुमारी गोड,शोभा सक्सेना, अनिता शर्मा,विपिन जैन, विनीता मोदी,सपना मदावत उपस्थित रह कर छात्रों से खरीददारी की।

Follow           RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0