समीक्षा एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 11फरवरी को तैयारीयों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Wednesday, February 7, 2024 - 20:06
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर। फ़रवरी ्समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 11फरवरी,को तैयारीयों की समीक्षा बैठक सम्पन्न। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड ने  टी.डी इंटर कॉलेज में समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारी व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के संबंध में केंद्र व्यवस्थापको एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने  बताया कि समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा०)-2023 का आयोजन जनपद के कुल 104 परीक्षा केन्द्रों पर 11 फरवरी (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक व अपरान्ह 02:30 बजे से 03:30 बजे तक) सम्पन्न होनी है।

जनपद के कुल 104 परीक्षा केंद्रों पर 48199 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए यथावश्यक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है । उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की तिथि 11 फरवरी 2024 (रविवार) को प्रथम एवं द्वितीय सत्र के गोपनीय शील्ड पैकेट प्राप्त करने के लिए कोषागार पर प्रातः 06:00 बजे एवं दोपहर 12:00 बजे उपस्थित होंगे तथा गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा प्रारम्भ होने से 01:30 घण्टे पहले परीक्षा सामग्री अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रधानाचार्य को नियमानुसार प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र पर ARO परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक उपस्थित रहेगे।जिलाधिकारी ने परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कक्षों में विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था करने, शौचालयों के साथ ही साफ सफाई आदि समस्त परीक्षा केंद्रों पर करने के निर्देश दिए जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापको को सख्त निर्देश दिए कि ARO परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए अन्यथा जवाबदेही तथा कार्यवाही की जायेगी।  उक्त परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 9454457371 तथा 9451158195 है। परीक्षा से संबंधित जानकारी लेने व किसी प्रकार की समस्या होने पर उक्त नंबरों पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User