समाजसेवी ने परिषदीय स्कूलों में स्थापित करने के लिए दिया आरो मशीन

समाजसेवी ने परिषदीय स्कूलों में स्थापित करने के लिए दिया आरो मशीन

Thursday, August 10, 2023 - 22:14
Updated: 3 years ago
0
समाजसेवी ने परिषदीय स्कूलों में स्थापित करने के लिए दिया आरो मशीन

बीकापुर-अयोध्या। (आरएनआई) विकासखंड क्षेत्र के जलालपुर माफी सेवानिवृत्त नलकूप कर्मी समाजसेवी विजय बहादुर सिंह द्वारा सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र के दो परिषदीय स्कूलों में बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के लिए आरो मशीन उपलब्ध कराई है। उनके द्वारा प्राथमिक मॉडल विद्यालय जलालपुर-माफ़ी व कम्पोजिट विद्यालय पातूपुर में आरो मशीन दिया है। दोनों ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मुकेश निषाद एवं मुकुल आनंद को विद्यालय में स्थापित करने के लिए आरो मशीन प्रदान किया है। तथा आगे और भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त नलकूप कर्मी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद वह समाज के रचनात्मक कार्यों में अपना सहयोग दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User