नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
बीकापुर-अयोध्या। (आरएनआई) आजादी के अमृत महोत्सव समापन समारोह के तहत शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत बीकापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया। नगर पंचायत कार्यालय शुरू हुई तिरंगा यात्रा बीकापुर बाजार सहित नगर पंचायत के कई हिस्सों से गुजरी। तिरंगा यात्रा में शामिल नगर पंचायत कर्मियों द्वारा देशभक्ति के नारे लगाए गए। इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना ने पंचायत कर्मियों के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को भी मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, सभासद राकेश वर्मा, मनोज शर्मा, अखिलेश, रामतेज सहित नगर पंचायत कर्मी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)