राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक गोलियां खिलाई गयी

Thursday, August 10, 2023 - 22:16
Updated: 3 years ago
0

गोसाईगंज-अयोध्या। (आरएनआई) शासन के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को गोसाईगंज  में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ दीक्षा विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर मया ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.सीपी आर्य ने विद्यालय में अध्ययन कर रहे 19 वर्ष तक के छात्र छात्राओं को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई । विद्यालय के प्राचार्य सुनील गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व शिक्षका एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
डॉ  सीपी आर्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनकी जीवनचर्या में बेसिक हाइजीन को अपनाने की बात बताई। उन्होंने बताया कि कृमि के जोखिम से बचने के लिए बिना जूते पहने मैदान में ना खेलें, बिना हाथ धोए खाना ना खाएं, शौचालय के उपयोग के पश्चात भी तुरंत हाथ धोएं तथा दूषित फल और सब्जियों का सेवन ना करें। डाक्टर ने कहा कि सभी बच्चे कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोलियों का सेवन अनिवार्य रूप से करें। इस दवा को हर 6 महीने पर लेना चाहिए यह पेट के कीड़े मारने की दवा है। इसके साथ ही दूसरे बच्चों को भी यह दवाई लेने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद गोसाईगंज आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय में भी छात्र एवं छात्राओं को दवा खिलाई गई ‌। वही दीक्षा विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों ने विद्यालय के कक्षों का निरीक्षण किया और यहां अध्ययन कर रहीं छात्र छात्राओं से भी चर्चा की। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों का उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि वे लोग इसी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ बच्चों को पढ़ाएंगे तो बच्चों का भविष्य अवश्य उज्जवल होगा। बाकी स्कूलों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर डॉ सीपीआर के साथ शमा अंजुम मोहम्मद आजम कोऑर्डिनेटर नीलम यादव  सहयोगी के रुप में उपस्थित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User