सभासदों ने दिया चेयमैन के हठधर्मिता और तानाशाही को लेकर सौंपा विधायक को ज्ञापन

Wednesday, October 11, 2023 - 20:42
Updated: 3 years ago
0

सासनी- 11 अक्टूबर। नगर पंचायत सासनी के सभासदों ने चेयरमैन राजीव वाष्र्णेय की हठधर्मिता और तानाशाही को लेकर एक ज्ञापन विधायक श्रीमती अंजुला माहौर को सौंपा है।
बुधवार को सौंपे ज्ञापन में सभासदांें ने कहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों की शपथ ग्रहण के बाद अब तक चार वोर्ड की बैठक आहुत हुई है। जिसमें सभी सभासदों के मना करने पर भी नगर पंचायत अध्यक्ष ने अनेक प्रकार के नवीन करों से सम्बन्धित प्रस्ताव पारित करा लिया है। जिसकी जानकारी होने पर सभासदों ने अगली वोर्ड बैठक में उक्त धोखाधडी किये जाने का विरोध किया तो नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ ने नगर की जनता से टैक्स न वसूले जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसी भी सभासद को  यह जानकारी नही दी गयी कि नगर पंचायत सासनी को किन किन मदों में शासन द्वारा किस कार्य हेतु कितनी धनराशि अनुदान प्राप्त हुई है और न ही आप द्वारा यह वताया गया है । सभासदों ने ज्ञापन में कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने  नगर पंचायत सासनी का निष्प्रयोज्य कबाडा (लोहा, प्लास्टिक, ताँबा, पीतल, बैटरी आदि) नीलाम कद दिया है। जब कि सभी सभासदों द्वारा बोर्ड की बैठक में इस विषय पर चर्चा के अतंगर्त यह तय हुआ था कि सभी कबाडे की नीलमी की लिखित सूचना सभासदों को प्रदान की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा कबाड क्रेताओं से षंडयत्र कर उक्त कबाडें की बिना सूची बनायें उल्टे सीधे दामों में बेच दिया है। ज्ञापन में यह भी कहा है कि प्रत्येक वार्ड में कौन-कौन सफाई कर्मचारी कार्यरत है, जोकि आजतक नहीं बताया गया। जिसके चलते सासनी के समस्त वार्डो में सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था दयनीय है। सभासदों ने बिजली, पानी आदि की समस्या का निस्तारण करने का भी आग्रह पर आज तक कोई सुनवाई नही की गयी। सभासदों ने नगर पंचायत के सभी कार्यों की सुसंगत विस्तृत जानकारी मांगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User