श्री राम सहित लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न बने दूल्हा

Wednesday, October 11, 2023 - 20:42
Updated: 3 years ago
0
श्री राम सहित लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न बने दूल्हा

सासनी- 11 अक्टूबर मानस कला मंच के बैनरतले श्री हरिगोपाल गुप्ता के निर्देशन में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के दौरान श्री रामबारात का आयोजन किया गया। जिसे देख दर्शक भी नाचने और झूमने लगे। श्री रामबारात के पीयूष पाराशर जुगनू पंडित संजय श्रोती, राहुल जैन, बौबी लवानियां के संयोजन में निकाली गई।
बुधवार को श्री रामलीला मंचन में हुए श्री रामबारात का उद्घाटन गुलाब सिंह बाल्मीकी ने भगवान श्रीराम लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की आरती उतार कर किया। वहीं चारों भाईयों की बारात श्री रामलीला मैदान से शुरू होकर मोहल्ला विष्णुपुरी, आगरा अलीगढ राजमार्ग, जामा मस्जिद, बच्चा पार्क, सेंट्रल बैंक, शहीद पार्क, बस स्टैण्ड, रूदायन रोड बडे हुनमान जी मंदिर होते हुए कमला बाजार, गांधी चैक होते हुए जनकपुरी पहुंची। जहां बारात का राजा जनक ने आरती उतारकर तथा पुष्पहार मोतीहारों से जोशीला स्वागत किया। रामबारात में बैडबाजों से निकल रही श्रीराम की मधुर ध्वनि से सारा वातावरण श्रीराममय हो गया। वहीं बारात में लोग नाचे झूमें और भक्ति की खुब बयार बही। इस मौके पर रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष लीलाधर शर्मा, महांमत्री क्रमल वाष्र्णेय, सुधीर अग्रवाल, सुनील वार्ष्णेय, जयप्रकाश माहेश्वरी, प्रकाश चन्द्र शर्मा, सतीश चन्द्र गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, महीपाल सिंह, ब्रजेश शर्मा, आदि है। सुरक्षा की कमान प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज ओपी यादव, अपने दल बल के साथ संभाले हुए थे। वहीं सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पंचायत कर्मचारी स्वयं निभा रहे थे।
गुरूवार को श्री रामलीला मंचन में कैकई कोप भवन तथा कैकई द्वारा महाजार दशरथ से वरदान, एवं श्रीराम वनवास लीला का मंचन होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User