सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला को दूसरी जेल में शिफ्ट किए जाने की तैयारी, सुरक्षा कारणों से जेल प्रशासन ने कोर्ट को भेजी रिपोर्ट

Tuesday, November 18, 2025 - 14:27
0
सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला को दूसरी जेल में शिफ्ट किए जाने की तैयारी, सुरक्षा कारणों से जेल प्रशासन ने कोर्ट को भेजी रिपोर्ट

रामपुर (आरएनआई)। दो पैन कार्ड मामले में सात-सात साल की सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को लेकर रामपुर जेल प्रशासन ने कोर्ट को एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दोनों को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है। जेल प्रशासन का कहना है कि वर्तमान कारागार में राजनीतिक कैदियों के लिए आवश्यक उच्च स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध नहीं है।

अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों नेताओं को जेल भेज दिया गया था। फैसले के तुरंत बाद से ही प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई थीं। जेल प्रशासन की रिपोर्ट ने हलचल को और बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा मूल्यांकन के बाद दोनों को किस जेल में भेजा जा सकता है, इस पर विचार किया जा रहा है।

आजम परिवार एक बार फिर कानूनी मामलों को लेकर सुर्खियों में है। सजा सुनाए जाने के बाद घर में अब सिर्फ आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा, बड़ा बेटा अदीब खां और बहू सिदरा अदीब ही रह गए हैं। तजीन फातिमा पर भी कई मामलों में सुनवाई जारी है और उन पर कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। पुराने मामलों में उन्हें एक सजा भी हो चुकी है।

कभी रामपुर की राजनीति में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाला आजम खां का परिवार अब लगातार कानूनी चुनौतियों के कारण कमजोर स्थिति में दिखाई दे रहा है। आजम खां को अब तक सात मामलों में सजा हो चुकी है, जबकि अब्दुल्ला आजम तीन मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं। दोनों की जेल में पहली रात बेचैनी और तनाव भरी बताई गई।

उधर, उनके आवास पर भी माहौल बदल गया है। जहां पहले बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती थी, अब घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। राजनीतिक रूप से सक्रिय यह परिवार अब पूरी तरह अदालत में होने वाली आगामी सुनवाई और फैसलों पर निर्भर है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User