सपा ने बांकेबिहारी कॉरिडोर के विरोध में उतरे सेवायतों का थामा हाथ, सांसद रामजीलाल सुमन बोले – यह हक की लड़ाई है
मथुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर और ट्रस्ट को लेकर जारी विरोध के बीच समाजवादी पार्टी सेवायतों के समर्थन में उतर आई है। सांसद रामजीलाल सुमन ने मंदिर पहुंचकर सेवायतों के विरोध को हक की लड़ाई बताया।
मथुरा (आरएनआई) वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन को लेकर लाए गए अध्यादेश के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सेवायत गोस्वामियों के समर्थन में अब समाजवादी पार्टी भी आ गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने लंबे समय से सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे गोस्वामियों व स्थानीय व्यापारियों को अपना समर्थन दिया।
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वृंदावन आए हैं। उन्होंने अपने हक की लड़ाई लड़ रहे मंदिर सेवायतों को पार्टी की ओर से अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जो कर रही है, वह न्याय संगत नहीं है।
सांसद ने कहा कि कहा कि वृंदावन की प्राचीनता कुंज गालियों से ही है। इनको नष्ट करने से यहां की सार्थकता खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सेवायतों के साथ खड़ी है। जहां उन्हें पार्टी की आवश्यकता पड़ेगी, पार्टी का हर एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा मिलेगा।
इससे पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का वृंदावन पहुंचने पर जोशिला स्वागत किया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव जिला अध्यक्ष, रितु गोयल महानगर अध्यक्ष, मुन्ना मलिक पार्षद, अशोक कुमार प्रदेश सचिव, अंकित वार्ष्णेय, राघवेंद्र ठाकुर, ठाकुर अंगद सिंह, साहुल खान, नीरज शर्मा आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



