प्रशासन व पुलिस को नहीं दिखती कालिख पोती नंबर प्लेट, प्रतिदिन सड़कों पर दौड़ रहे ऐसे ओवर लोड वाहन

Monday, June 23, 2025 - 18:50
Updated: 1 year ago
0
प्रशासन व पुलिस को नहीं दिखती कालिख पोती नंबर प्लेट, प्रतिदिन सड़कों पर दौड़ रहे ऐसे ओवर लोड वाहन

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) तहसील क्षेत्र में शासन और प्रशासन की आंखों के सामने सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र में दौड़ रहे ओवरलोड और मोरंग से भरे भारी वाहनों की नंबर प्लेटों पर कालिख पोत दी जाती है, या किसी एक अक्षर अथवा अंक को मिटा दिया जाता है ताकि वाहन की पहचान न हो सके। कुछ मामलों में गीली मिट्टी या धूल से नंबर प्लेट पूरी तरह ढक दी जाती है। यह सब कुछ खुलेआम होता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

इस तरह के हेरफेर का मुख्य उद्देश्य वाहनों को अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना परमिट के परिवहन जैसे कार्यों में प्रयोग करना है। जब नंबर प्लेट पढ़ी ही नहीं जाएगी तो किसी भी प्रकार की शिकायत या कार्यवाही भी कठिन हो जाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस पूरे खेल में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत है या फिर वे अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं। स्थानीय जनता ने कई बार इस मुद्दे को उठाया, लेकिन न तो कोई जांच होती है और न ही कोई ठोस कार्रवाई। प्रशासन की यह लापरवाही न केवल कानून व्यवस्था के लिए खतरा है बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन चुकी है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो यह स्थिति और भयावह रूप ले सकती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User