सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से मिलने जिला चिकित्‍सालय पहुंचे कलेक्टर-एसपी

Thursday, February 6, 2025 - 18:49
Updated: 2 years ago
0

गुना  (आरएनआई) गुना जिले के फतेहगढ़ इलाके में घटित सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा जिला चिकित्‍सालय में पहुंचे। कलेक्‍टर-एसपी द्वारा दुर्घटना में घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ है। इस दौरान कलेक्टर ने दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का हाल भी जाना और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

गुना जिले के कंचनपुरा गांव से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान के गूगोर वाली माता मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली सेनबोट के हमीरपुर मार्ग पर किशनपुरा ग्राम के पूर्व अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह दुर्घटना घटित हो गयी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User