सडक सुरक्षा समिति बैठक का किया गया आयोजन

सडक सुरक्षा समिति बैठक का किया गया आयोजन, राष्ट्रीय व राज्य मार्गो पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट पॉइंट का संयुक्त निरीक्षण कर कमियों को किया जाये दुरुस्त। 

Jan 25, 2024 - 20:17
Jan 25, 2024 - 20:18
 0  1k
सडक सुरक्षा समिति बैठक का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस की अध्‍यक्षता में जिला कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का किया गया आयोजन। बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व गुना दिनेश सावले एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज वर्मा सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान राष्‍ट्रीय राजमार्ग एवं राज्‍य मार्गो में स्थित चिन्हित ब्‍लैक स्‍पॉट के बारे में चर्चा की गयी और उनका संयुक्‍त निरीक्षण कर उचित समाधान निकालने के निर्देश दिये गये। 

इसी प्रकार लक्ष्‍मीगंज,सुगन चौराहे से हाट रोड तक जहां सड़क मरम्‍मत होना है, उसके संबंध में निर्देश दिये गये और अस्‍थाई ठेलों को उचित स्‍थान पर लगाने के निर्देश दिये गये।

इसी प्रकार मारूति शोरूम से मंडी गेट तक ऐसे संस्‍थान, बैंक एवं शोरूम जिनके द्वारा पार्किंग की उचित व्‍यवस्‍था नही की जा रही है, के संबंध में संयुक्‍त निरीक्षण कर बेसमेट में पार्किंग की व्‍यवस्‍था कराये जाने के निर्देश दिये गये। राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गादेर गुफा के पास स्थित ग्रीन माउंटेन वाटर पार्क एंड रिसोर्ट का संयुक्‍त निरीक्षण तकनीकि समिति द्वारा किया जावे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0