सट्टेबाजी एप केस में बड़ा एक्शन: ईडी ने सुरेश रैना और शिखर धवन की ₹11.14 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
नई दिल्ली (आरएनआई)। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कस गया है। ईडी ने गुरुवार को अवैध सट्टेबाजी एप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोनों खिलाड़ियों की ₹11.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है।
एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कार्रवाई करते हुए धवन की करीब ₹4.5 करोड़ की अचल संपत्ति और रैना के ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश को अस्थायी रूप से जब्त करने का आदेश जारी किया है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने हाल ही में दोनों क्रिकेटरों से लंबी पूछताछ की थी और उनके बयान दर्ज किए गए थे। जांच में यह पाया गया कि दोनों ने विदेशी संस्थाओं के साथ समझौते कर 1xBet जैसी बेटिंग कंपनियों के प्रचार और समर्थन में ‘जानबूझकर’ भागीदारी की थी।
ईडी का मानना है कि ये एप्स न केवल अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देते हैं, बल्कि इनके जरिए भारी धन शोधन और टैक्स चोरी की गतिविधियां भी चल रही हैं। एजेंसी ने कहा कि इस नेटवर्क ने देशभर में लाखों लोगों को चूना लगाया है।
गौरतलब है कि ईडी इस मामले में अन्य नामचीन हस्तियों से भी पूछताछ कर चुकी है। इनमें युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती, और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा शामिल हैं।
एजेंसी ने स्पष्ट किया कि जांच जारी है और सट्टेबाजी एप्स के प्रचार में शामिल अन्य सेलेब्रिटीज़ की भूमिका की भी गहराई से पड़ताल की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



