सचिन पायलट ने दलित परिवार के घर किया भोजन

कांग्रेस नेता सचिन पायलट शुक्रवार को टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने दलित परिवार के घर जाकर भोजन किया।

Saturday, April 20, 2024 - 14:07
0
सचिन पायलट ने दलित परिवार के घर किया भोजन

सवाई माधोपुर (आरएनआई) लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के सभी बड़े नेता अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए धुंआधार प्रचार-प्रसार करने में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते नेताओं को समय पर भोजन करना भी नसीब नहीं हो रहा। दोनों ही प्रमुख पार्टियों के बड़े नेता कभी चलती कार में तो कभी हेलीकॉप्टर में तो कभी किसी कार्यकर्ता के घर पर भोजन करते दिखाई दे रहे हैं।

जिसमें वे हेलीकॉप्टर में ही भोजन करते नजर आए थे। अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे चुनाव प्रचार के दौरान एक दलित परिवार के घर खाट पर बैठकर हाथ में थाली लेकर भोजन करते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, सचिन पायलट शुक्रवार को टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। पायलट पहले चौथ का बरवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उसके बाद पायलट बामनवास क्षेत्र के खेड़ली गांव पहुंचे, वहां भी उन्होंने हरीश मीणा के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा व कार्यकर्ताओं के साथ एक दलित परिवार के घर पहुंचे। जहां उन्होंने खाट पर बैठकर हाथ में थाली लेकर भोजन किया। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा पायलट को खाना परोसती दिखाई दीं। वायरल वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा भी खाना खाते नजर आ रहे हैं। पायलट का भोजन करते हुए यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User