आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने दिव्यांगो के साथ मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस

संस्थान ने दिव्यांगो के साथ मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस

Tuesday, August 15, 2023 - 20:16
Updated: 3 years ago
0
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने दिव्यांगो के साथ मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस

शाहजहाॅपुर। (आरएनआई) भारत का स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। 
उक्त अवसर पर आज रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने दिव्यांगों के साथ 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया। सचिव नीरज बाजपेई ने दिव्यांगजनों के साथ ध्वजारोहण किया और सामूहिक राष्ट्रगान गाया।       
इस अवसर पर समिति के प्रदेश सचिव नीरज बाजपेई  ने दिव्यांग जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान में गरीब, अमीर सभी को बराबर का अधिकार मिला हुआ है। हमारे देश की आजादी में सभी वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी थी। आज उन्हीं की कुर्बानियों और त्याग से ही हमारा देश स्वतंत्र हुआ है। उनके इस त्याग और बलिदान को हम सभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि यह जनपद शहीदों का जिला है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन से लेकर देश को आजाद कराने तक इस धरती के अनेक बेटों ने अपनी कुर्बानी देश के लिए दी है। हमारा यह जिला पूरे विश्व में शहीदों की नगरी के रूप में जाना जाता है। उन सभी अमर शहीद वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करते हैं। इसलिए हम सभी लोग मिल-जुलकर बडे़ ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस को मनाते हैं।
श्री बाजपेई ने दिव्यांग जनों से कहा कि हमारे देश के मा0 प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर स्वतंत्रता दिवस की 76  वीं वर्षगाॅठ पूरे भारत में भव्यता के साथ मनाई जा रही है। हम लोगो ने घर घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित करायें आज दिव्यांग जनों को भी धरों में लगाने हेतु राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदान किये। साथ ही आज के पावन अवसर पर दिव्यांग जनों को पौधरोपण के लिए सागौन के पेड़ भी वितरित किए आज के आयोजन को सफल बनाने में वेद प्रभा गरिमा बाजपेई विनीता वर्मा रीना अशोक कुमार सुबोध कुमार बनवारी अमित कुमार सदाबती मुनेश रामकुमार मथुरा प्रसाद ममता नीरू देवी लालाराम बनवारी शिवम संगीता रामपाल रामदेव सुनील सहित सैकडों दिव्यांग जन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User