संसद में हंगामा: वोट चोरी और चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला
नई दिल्ली (आरएनआई) सरकार छोटे-मोटे अपराधों को अपराध-मुक्त करने वाला यानी सजा के दायरे से बाहर रखने वाला जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025 सोमवार को लोकसभा में पेश करेगी। इसके अलावा सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक विशेष चर्चा का प्रस्ताव भी रखा है।
विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है।
संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है, लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में हंगामा हो गया और विपक्षी सांसदों ने वोट चोरी और बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा किया।
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा, 'हमने संविधान की शपथ ली है कि देश के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे। चुनाव आयोग ऐसे व्यवहार कर रहा है जैसे राहुल गांधी ही चुनाव आयोग हों। आप चुनाव आयोग हैं, आपको उठ रही आवाज़ों की जांच करनी चाहिए थी और सच्चाई सामने लानी चाहिए थी, लेकिन आप उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसा हाल कर रहे हैं। गलती आपकी है और आप राहुल गांधी से हलफनामा मांग रहे हैं, आप हलफनामा दीजिए... चुनाव आयोग को जांच करानी चाहिए और जो आंकड़ें हम मांग रहे हैं वह देने चाहिए...'
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने NDA द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कहा, 'I.N.D.I.A. के नेताओं ने इस मामले पर कुछ चर्चा की है और मुझे उम्मीद है कि आम सहमति बन जाएगी और हम बहुत जल्द ही चर्चा को सार्वजनिक करेंगे।'
उन्होंने कहा, 'कहा, "मुख्य चुनाव आयुक्त ने भाजपा से यही अनुरोध क्यों नहीं किया? उन्होंने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के साथ कांग्रेस जैसा व्यवहार क्यों नहीं कर रहे हैं? मुझे लगता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस संवैधानिक पद की गरिमा को कमज़ोर किया गया है।'
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने NDA द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर कहा, '...सी.पी. राधाकृष्णन निश्चित रूप से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, एक बहुत ही संतुलित व्यक्तित्व हैं... अगर महाराष्ट्र के राज्यपाल उपराष्ट्रपति बनते हैं, तो हमें खुशी होगी लेकिन चुनाव तो होगा। INDIA गठबंधन एक निर्णय लेगा, मैं नहीं कह सकता कि वह क्या निर्णय लेगा... लेकिन आज हम इस पर चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे। देश में उपराष्ट्रपति से भी अधिक गंभीर मुद्दा चल रहा है, वोट चोरी का मुद्दा, हम इससे ध्यान नहीं भटकाना चाहते...'
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने 'चुनावी प्रणालियों की विश्वसनीयता और समावेशिता को प्रभावित करने वाले मुद्दों' पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत कार्य स्थगन का नोटिस दिया।
कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने 'तेलंगाना में यूरिया की कमी के संकट' के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन और रजनी पाटिल ने 'हमारी चुनावी प्रक्रियाओं की निष्पक्षता से जुड़ी चिंताओं' पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत कार्य स्थगन का नोटिस दिया।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने 'चुनावी लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों पर खतरों' पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत कार्य स्थगन का नोटिस दिया।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'हमारे हीरो, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लौटने वाले पहले भारतीय कैप्टन शुभांशु शुक्ला हैं। उनके सम्मान में आज संसद में एक विशेष चर्चा का आयोजन किया गया है। पूरे देश की ओर से शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा और भारत के अंतरिक्ष मिशन पर विस्तृत चर्चा होगी। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह सभी दलों के सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना के पराक्रम का गुणगान किया था, उसी तरह आज भी सभी दल राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई देंगे... जहां तक कांग्रेस और अन्य दलों का सवाल है, जैसे उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर संसद में हंगामा किया, उन्हें ऐसे समय में हंगामा नहीं करना चाहिए।'
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



