चुनाव आयोग ने जारी की 65 लाख मतदाताओं की लिस्ट, यहां देखें अपना नाम

बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ता और विपक्ष के बीच मुकाबले से पहले विपक्ष-चुनाव आयोग के बीच जंग दिख रही है। कल आयोग ने वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी को चेतावनी दी। आज अपनी सफाई में सभी हटाए वोटरों की सूची जारी कर दी।

Monday, August 18, 2025 - 11:18
0
चुनाव आयोग ने जारी की 65 लाख मतदाताओं की लिस्ट, यहां देखें अपना नाम

पटना (आरएनआई) भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद हटाए गए 65 लाख वोटरों का विवरण पब्लिक डोमेन में जारी कर दिया है। 01 अगस्त को जारी विशेष गहन पुनरीक्षण के ड्राफ्ट में यह नाम नहीं थे, जिनके कारण विपक्षी दल चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे थे। रविवार से बिहार में इसी मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव यात्रा पर निकले थे। जिस दिन यह यात्रा शुरू हुई, उसी दिन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ने संवाददाता सम्मेलन में वोट चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। अब अगले दिन सुबह-सुबह सभी 65 लाख वोटरों की सूची जारी कर दी गई है।

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण में डिलीट हुए वोटरों की सूची बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी कराई है, जैसे वोटर लिस्ट और बाकी जानकारी जारी की गई थी। बिहार चुनाव से पहले विपक्षी दल इस मुद्दे पर हंगामा करते रहे थे और सोमवार को सुबह ही इस हंगामे को शांत करने के लिए आयोग ने यह बड़ा कदम उठा लिया। इसके बाद अब देखना है कि इन 65 लाख में से कितने लोग आपत्ति के लिए सामने आते हैं, क्योंकि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया इस सूची के जारी होने के पहले से चल रही थी। फिलहाल सूची देखने के लिए यह लिंक पेस्ट करें- https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर बिहार के इन 65 लाख वोटरों की सूची जारी की गई है। शीर्षक है- "मतदाताओं की सूची, जिनके नाम 2025 तक बिहार मतदाता सूची में थे, लेकिन 01.08.2025 की ड्राफ्ट रोल में शामिल नहीं हैं।" इसका लिंक https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html है। जब इस लिंक पर आगे बढ़ेंगे तो दो विकल्प आता है। पहला विकल्प वोटर कार्ड नंबर (EPIC) डालकर देखने का और दूसरा विधानसभा और भाग संख्या अनुसार सूची डाउनलोड करने का। इपिक डालकर खोजने पर किसी एक वोटर की अपडेट जानकारी दिखेगी। जबकि, दूसरे विकल्प से जाने पर बूथ के वोटरों की सूची मिलेगी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User