संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, 9 फरवरी तक चलेगा

1 फरवरी को पेश होगा बजट

Thursday, January 11, 2024 - 18:15
0
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, 9 फरवरी तक चलेगा

नई दिल्ली (आरएनआई) संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। यह 9 फरवरी तक चल सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसी के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी।

एक फरवरी को पेश होने वाला बजट अंतरिम बजट होगा। लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। दरअसल, 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह संसद का आखिरी सत्र होगा। 2019 में लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User