'संविधान सभा की गरिमापूर्ण, रचनात्मक बहस की परंपराओं का पालन करें', लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अपील

ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान सभा ने करीब तीन वर्षों तक संविधान बनाने और देश की भौगोलिक और सामाजिक विविधता को साथ लाने के लिए कड़ी मेहनत की। हमारे सदनों को भी संविधान सभा की परंपरा का पालन करना चाहिए और रचनात्मक और गरिमापूर्ण बहस करनी चाहिए।

Nov 26, 2024 - 12:45
 0  378
'संविधान सभा की गरिमापूर्ण, रचनात्मक बहस की परंपराओं का पालन करें', लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अपील

नई दिल्ली (आरएनआई) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर सभी संसद सदस्यों से अपील की कि जिस तरह से संविधान सभा में गरिमापूर्ण और रचनात्मक तरीके से बहस हुईं, उस परंपरा का पालन किया जाना चाहिए। देश का संविधान लागू हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से रचनात्मक बहस करने की अपील की।

ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान सभा ने करीब तीन वर्षों तक संविधान बनाने और देश की भौगोलिक और सामाजिक विविधता को साथ लाने के लिए कड़ी मेहनत की। हमारे सदनों को भी संविधान सभा की परंपरा का पालन करना चाहिए और रचनात्मक और गरिमापूर्ण बहस करनी चाहिए। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.